झाँसी | 7 साल पहले 11वीं की छात्रा से छेड़खानी करने वाला ट्यूटर को विशेष न्यायालय ने 3 साल की सजा सुनाई है| साथ ही उसे 11000 रूपये का जमाना भी लगाया |
अभियोजन पक्ष के मुताबिक 21 अक्टूबर 2018 को 11वीं की छात्रा घर पर ही थी तभी ट्यूशन पढ़ने वाला शिक्षक नवल राजपूत घर के अंदर घुस आया | छात्रा से अश्लील हरकत की | शोर मचाने पर मां व भाई भी पहुंच गए| तीनों ने विरोध किया तो नवल ने उसके भाई को दांतों से काट लिया | मां से भी मारपीट की| प्रेम नगर थाने की पुलिस ने नवल के खिलाफ छेड़खानी व पास्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया था| पुलिस ने न्यायालय में चालान पेश किया| विशेष न्यायाधीश नियाज़ अहमद अंसारी की अदालत ने नवल को 3 साल की सजा सुनाई |
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
छात्रा से छेड़खानी में ट्यूशन शिक्षक को 3 साल की सजा
