जालौन: इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारी, परिजन बोले -हत्या हुई

जालौन। कुटोंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई गोली लगने की घटना की जानकारी महिला सिपाही ने थाने में दी ।

फिलहाल महिला सिपाही के खिलाफ पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है परिजनों का आरोप है कि उनकी हत्या की गई है।

एसपी दुर्गेश कुमार ने बताया कि गोली लगने की सूचना सबसे पहले महिला सिपाही ने दी । मृतक इंस्पेक्टर के भतीजे प्रशांत ने भी आरोप लगाया है कि उनकी हत्या हुई है।

फिलहाल पुलिस मामले की जान छूट रही है मृतक इंस्पेक्टर का परिवार संत कबीर नगर से जालौन पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *