झाँसी | महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया | कॉलेज प्रशासन की ओर से सारी स्थिति साफ होने के बाद परिजन शांत हुए|
मौठ निवासी एक महिला को 5 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था| शुक्रवार रात में प्रसव पीड़ा होने पर चिकित्सकों और स्टाफ ने उसकी डिलीवरी कराई | महिला ने बेटी को जन्म दिया| स्थिति गंभीर होने पर नवजात को निक्कू में भर्ती किया गया | इसी बीच परिजन आरोप लगाने लगे कि उनका बेटा हुआ है| करीब पौने घंटे तक मेडिकल कॉलेज में हंगामा चलता रहा |
एसआईसी डॉक्टर सचिन माहुर ने बताया कि नवजात के पिता के पहले से ही दो बेटे और एक बेटी हैं | परिजनों से किसी ने कहा था कि चौथा बच्चा भी बेटा होगा| इस पर ही उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया| जबकि, उसे रात 6 महिलाओं के प्रसव हुए और सभी ने बेटी को जन्म दिया|
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
बच्चा बदलने का आरोप, हंगामा
