मंदिर आंदोलन की आवाज बुलंद करने वाले रामविलास वेदांती का निधन

अयोध्या | राम मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले संत और पूर्व सांसद डॉ रामविलास दास वेदांती का सोमवार को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में निधन हो गया| राम मंदिर आंदोलन में जिन संत महापुरुषों का योगदान स्वर्ण अक्षर में दर्ज है, उनमें डॉक्टर वेदांती का नाम अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ दिया जाता है|
उन्होंने न केवल राम जन्मभूमि आंदोलन को वैचारिक दिशा दी, बल्कि जनमानस को जोड़ने में भी निर्णायक भूमिका निभाई | वह 10 दिसंबर को दिल्ली से मध्य प्रदेश के रीवा पहुंचे थे| जहां उनकी राम कथा चल रही थी| बीमार होने के बाद पिछले दो दिनों से वही इलाज चल रहा था| सोमवार सुबह दिल्ली ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस पहुंची, लेकिन कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर पाया| इस बीच दोपहर 12:20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली|
उनके शिष्य एवं उत्तराधिकारी डॉक्टर राघवेश दास के अनुसार मंगलवार सुबह 10:00 बजे हिंदू धाम से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी| अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की संभावना है| मुख्यमंत्री ने डॉक्टर वेदांती के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *