लखनउ 1मईः यूपी के संभल मे एक लापता बेटे का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के होश उड़ गये।
छरअसल, संभल का रहने वाला अजब सिंह तीन महीने से लापता था। परिवार वाले पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस जांच करती, तभी किसी ने पुलिस के पास एक वीडियो पहुंचाया।
वीडियो मे लापता अजब सिंह की धारदार हथियार से हत्या करते हुये दिखाया जा रहा है। इतना ही नहीं वीडियो मे कहा जा रहा कि मोदी सरकार मे कानून का कोई काम नहीं रह गया।
इस वायरल वीडियो में युवक की बेरहमी से हत्या की जा रही है. एक शख्स पर तीन-चार लोग धारधार हथियार से हमला कर रहे हैं. एक हत्यारा कुल्हाड़ी चला रहा है तो दूसरा तलवार, तीसरा लौहे को रॉड से ताबड़तोड़ वार कर रहा है. जमीन पर गिरे शख्स की चीख बढ़ती जा रही है. पूरा शरीर खून से लथपथ है.
उसकी हालत देखकर भी हत्यारों के हाथ नहीं रूकते हैं. कुल्हाड़ी से एक के बाद एक बार करते रहते हैं. जब इससे भी मन नहीं भरा तो एक हत्यारे ने पत्थर उठा लिया. तड़पते शख्स के सीर पर दे मारा. 48 सेकेंड का ये वीडियो दिल दहला देने वाला है. सिर्फ 48 सेकेंड में एक शख्स मार डाला गया है.
इस वीडियो में यह भी लिखा है कि पीएम मोदी के राज में कानून का कोई काम नहीं रहा. इसको ज्यादा से ज्यादा शेयर कर मोदी के मंत्रियों तक पहुंचाएं. अब सवाल उठता है कि कौन इसे सरकार के मंत्रियों तक पहुंचाना चाह रहा था. आनन-फानन में परिवार पुलिस के पास पहुंचा. वीडियो देखकर पुलिस भी सन्न रह गई.
