साहू समाज के दानवीर भामाशाह की पदवी पर विनोद साहू छिया को विराजमान किया गया

झांसी ।जिला साहू समाज एवं राम जानकी मंदिर साहू समाज झांसी ट्रस्ट की संयुक्त बैठक साहू धर्मशाला में जिला साहू समाज के अध्यक्ष सचिन साहू एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें 15 मार्च रविवार को आयोजित साहू समाज की आराध्य देवी मां भक्त शिरोमणि कर्मा बाई की जयंती को भव्य एवं दिव्य बनाने एवं मनाने पर चर्चा हुई कार्यक्रम में पिछले वर्षों की भांति भामाशाह नियुक्त करने पर विचार विमर्श किया गया सामाजिक सेवाओं के आधार पर सर्वसम्मति से एक वर्ष के लिए साहू समाज के दानवीर भामाशाह की पदवी पर विनोद साहू छिया मधु टेंट हाउस बड़ा गांव गेट बहार झांसी को विराजमान किया गया कर्मा बाई जयंती पर भामाशाह को विशेष रूप से एक रथ पर सवार कर किया जाता है इसी के साथ 2023 में संपन्न हुए साहू समाज के चुनाव में विजयी महामंत्री राहुल साहू का आकस्मिक निधन होने पर आज समाज द्वारा महामंत्री पद पर अविनाश साहू माते सीपरी बाजार झांसी को नियुक्त किया मुख्य चुनाव अधिकारी बाल स्वरूप साहू ठेकेदार द्वारा उनके नाम की घोषणा की गई बैठक में कोषाध्यक्ष जे.पी.साहू ठेकेदार, छात्र नेता जगदीश साहू ,सतीश साहू, रामचंद्र साहू बबलू ,कमलेश साहू इमलिया, महेश साहू नगरा, रोहित साहू ,विनोद साहू जीएसटी, मिथलेश साहू ,अजय लाठयां ,अभिषेक साहू एडवोकेट, रामस्वरूप साहू ,राजकुमार साहू, पार्षद बाल स्वरूप साहू, कुसुम साहू, रज्जू साहू बरुआसागर, रामपाल मोदी आदि उपस्थित रहे बैठक का संचालन व्यापारी नेता संतोष साहू ने एवं आभार नव नियुक्त महामंत्री अविनाश माते ने व्यक्त किया किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *