उत्तर प्रदेश में तेल और गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर सख्ती दिखाते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश में तेल और गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर सख्ती दिखाते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी जिलों के डीएम और पुलिस अधिकारियों को आदेश दिया है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तुरंत और सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त आपूर्ति है और लोगों को किसी भी तरह की घबराहट में आने की जरूरत नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि गैस और तेल की कालाबाजारी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय और जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है, ताकि झूठी खबरें और अफवाहें फैलाने वालों की पहचान की जा सके। इसके अलावा पुलिस को पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के आसपास सतर्क निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग को गैस एजेंसियों और दुकानों का निरीक्षण करने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *