अयोध्या: वीआईपी मेहमान की तरह रामलला के दरबार पहुंचे ‘रेपिस्ट’ आसाराम बापू, 30 मिनट तक निहारी भव्यता

अयोध्या: वीआईपी मेहमान की तरह रामलला के दरबार पहुंचे ‘रेपिस्ट’ आसाराम बापू, 30 मिनट तक निहारी भव्यता

अयोध्या (इंद्र यादव) नाबालिग से रेप के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू बुधवार को अयोध्या पहुंचे। भारी सुरक्षा और तीन वाहनों के काफिले के साथ आसाराम ने रामलला के दर्शन किए। जेल की सलाखों से बाहर पैरोल या इलाज के बहाने निकले आसाराम को राम मंदिर में किसी ‘विशिष्ट अतिथि’ की तरह प्रवेश दिया गया।

आदि शंकराचार्य द्वार से मंदिर में एंट्री

आसाराम का काफिला सीधे आदि शंकराचार्य द्वार से मंदिर परिसर के भीतर पहुंचा। मंदिर निर्माण के प्रभारी गोपाल जी ने खुद आसाराम की अगवानी की और उन्हें राम मंदिर की वास्तुकला, सोने के दरवाजों और दीवारों पर उकेरी गई कलाकृतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
10 मिनट तक अपलक निहारा
मिली जानकारी के मुताबिक, आसाराम ने करीब 10 मिनट तक गर्भगृह के सामने रुककर रामलला की मोहिनी सूरत के दर्शन किए। वह मंदिर की भव्यता देखकर दंग नजर आया। कुल 30 मिनट मंदिर परिसर में बिताने के बाद वह वापस लक्ष्मण किला लौट गया।
हनुमानगढ़ी नहीं जा सका: अधिक सीढ़ियां होने के कारण आसाराम प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन के लिए नहीं जा पाया।
गोपनीय है अगला पड़ाव: अयोध्या के बाद आसाराम का अगला ठिकाना क्या होगा, इस पर उसके सेवादारों ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है।
सजायफ्ता होने के बावजूद अयोध्या में मिले इस ‘स्पेशल ट्रीटमेंट’ को लेकर अब चर्चाओं का बाजार गर्म है।

#Ayodhya #AsaramBapu #RamMandir #VIPTreatment #JusticeSystem #ControversialVisit #SocialMediaDebate #LawAndOrder #AyodhyaNews #PublicOutrage

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *