झांसी । बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए चल रही जनआक्रोश रथ यात्रा ने 14 वें जिले के महानगर क्षेत्र में प्रवेश किया।
यह यात्रा 14 जिलों क्रमशः चित्रकूट, बांदा, पन्ना, दमोह, सागर, टीकमगढ़, ललितपुर, दतिया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, छतरपुर, निवाड़ीएवं झांसी देहात में अपार जनसमर्थन प्राप्त करते हुए आगे बढ़ी है और अब 13 मार्च को राम राजा सरकार की नगरी में मशाल जुलूस निकालकर निर्णायक चरण में पहुंचने की ओर अग्रसर हैं।
प्रधानमंत्री द्वारा बुंदेलखंड राज्य निर्माण का वादा 3 वर्षों के भीतर पूरा करने की घोषणा की गई थी, लेकिन 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह वादा अधूरा है। वादा खिलाफी से क्षेत्र की जनता में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के अखंड बुंदेलखंड क्षेत्र में वर्षों से पानी की समस्या, बेरोजगारी, पलायन, सिंचाई संकट और विकास की कमी बनी हुई है। पृथक बुंदेलखंड राज्य ही इन समस्याओं का स्थायी समाधान है।
जनआक्रोश रथ यात्रा का उद्देश्य लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाना है। 14 वें जिले में प्रवेश के साथ ही यह संदेश स्पष्ट है कि अब जनता अपने अधिकार के लिए संगठित हो चुकी है। बुंदेलखंड राज्य के लिए लोगों में उत्साह कूट कूट के भरा हुआ हैं।
12 मार्च को मेडिकल कॉलेज के पास लगी महारानी लक्ष्मी बाई जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जन आक्रोश यात्रा मेडिकल कॉलेज, सदर बाजार, कचहरी होते हुए ईलाइट सिनेमा पहुंची जहां नेहरू चौक से कसम राम की खाते हैं, बुंदेलखंड राज्य बनवाएंगे इव बुंदेलखंड तो लेंगे लेंगे, जैसे दोगे वैसे लेंगे के नारे के साथ मशाल जुलूस प्रारम्भ हुआ जो सीपरी रोड की ओर से तिलक जी की प्रतिमा पर समाप्त कर दिया गया
मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय, महामंत्री अशोक सक्सेना एडवोकेट, रघुराज शर्मा, वरुण अग्रवाल, हनीफ खान, प्रदीप झा, भगवान सिंह यादव ,रामजी पारीछा, नरेंद्र कुशवाहा, अमित त्रिपाठी, सिकन्दर, आदि लगातार शामिल रहे। पंकज रावत, राजेंद्र शर्मा, गोलू ठाकुर, नरेश वर्मा, हरवंश लाल बीच बीच में सह यात्री रहे।
नेहरू चौक से प्रारम्भ मशाल जुलूस में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, बुंदेलखंड क्रांति दल के अध्यक्ष सत्येंद्र पाल, बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के महामंत्री दिनेश भार्गव, आम आदमी पार्ट के जिला अध्यक्ष असद खान, एल.जे.पी के
के.एल भास्कर, कुंवर बहादुर आदिम, , कुंवर सतेंद्र पाल सिंह, दिनेश भार्गव, राजेन्द्र सिंह, बीएल भास्कर, नईम मंसूरी, शैलेन्द्र कुमार सिंह, विनोद कुमार वर्मा, सुनील पुरोहित, आशीष रायकवार पार्षद, अनिल कश्यप, राजेश लोहिया, शाहजहां बेगम, कुंती राय, पप्पू श्रीवास, प्रभु दयाल कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, नरेश वर्मा, अनिल कश्यप, अभिषेक तिवारी, अरुण रायकवार, विजय रायकवार, घनश्याम गौतम, नीरज, सिकंदर खान, जगमोहन मिश्रा, महेन्द्र मिश्रा, अनिल रिछारिया, राकेश तिवारी,संतोष श्रिंगीऋषी,शीलू वर्मा, राकेश ,हरीशंकर बाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।
