Headlines

आरोग्य दर्पण द्वारा आयोजित “पब्लिक हेल्थ अवेयरनेस सेमिनार एवं पब्लिक सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड समारोह” सम्पन्न, झांसी श्री श्रेया शुक्ला को भी किया सम्मानित।*

*आरोग्य दर्पण द्वारा आयोजित “पब्लिक हेल्थ अवेयरनेस सेमिनार एवं पब्लिक सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड समारोह” सम्पन्न, झांसी श्री श्रेया शुक्ला को भी किया सम्मानित।*
******************************************
लखनऊ, 15 मार्च 2026,
जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा लोक सेवा व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आरोग्य दर्पण के तत्वाधान में “पब्लिक हेल्थ अवेयरनेस सेमिनार” एवं ” पब्लिक सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड समारोह” का आयोजन रविवार को होटल क्लार्क अवध, महात्मा गाँधी मार्ग, लखनऊ में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री विजय कुमार, पूर्व डीजीपी, उत्तर प्रदेश पुलिस ने की। कार्यक्रम में श्री राधे श्याम (आईएएस), अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल, डॉ. कपिला राघव, जिला जज, डॉ. राकेश कुमार वर्मा, डायरेक्टर, कार्डियोलॉजी, कानपुर तथा डॉ. सुषमा सिंह, एग्जीक्यूटिव मेंबर, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

इस अवसर पर डॉ. राकेश कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में हृदय रोगों से बचाव, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा संतुलित जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण हृदय संबंधी बीमारियाँ तेजी से बढ़ रही हैं, इसलिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। इस अवसर पर समाज एवं लोक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभिन्न विशिष्ट व्यक्तित्वों को “पब्लिक सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड” से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया, तत्पश्चात आयोजन समिति के महासचिव श्री नवीन चंद्र शुक्ला ने सभी अवार्डीज एवं आगंतुकों का स्वागत किया।
उक्त अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश की 20 विशिष्ट विभूतियां सहित झांसी की मिश्रा शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि मिश्रा शुक्ला पूर्व मिस उत्तर प्रदेश मिस इंडिया रनर रही है तथा वर्तमान में मुंबई में एक स्थापित मॉडल एवं फिल्म अभिनेत्री है। उन्हें पूर्व में भी भारत गौरव सम्मान, इंडिया अचीवमेंट अवार्ड, मैं हूं बेटी अवार्ड, बुंदेलखंड गौरव सम्मान तथा मुंबई अचीवर अवार्ड सहित अनेक अवॉर्डों से सम्मानित किया जा चुका है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, चिकित्सक, समाजसेवी तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आरोग्य दर्पण के सीईओ एवं आयोजन समिति के चेयरमैन श्री रामप्रकाश वर्मा, श्री देवेंद्र प्रताप सिंह,महासचिव श्री नवीन चंद्र शुक्ला, सचिव श्री अशोक भारती, श्री नीतम सचान, धमेंद्र सचान, मिस इंडिया रनर अप श्रेया शुक्ला , श्रीमती रीतू प्रकाश, गौरव प्रकाश, संजय कटियार ,प्रियंका वर्मा, तथा अधिराज प्रकाश सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
******************************************
भवदीय
नवीन चंद्र शुक्ला
महासचिव
आयोजन समिति
मोबाइल – 9415073269
******************************************

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *