आप लोकप्रिय समाचार पत्र में समाचार प्रकाशित करने की कृपा करें आपकी अति कृपा होगी*

*आप लोकप्रिय समाचार पत्र में समाचार प्रकाशित करने की कृपा करें आपकी अति कृपा होगी*
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पंकज चौधरी (प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा उत्तर प्रदेश) की संस्तुति के उपरांत, झाँसी महानगर संगठन में पुनः जिला उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश गुप्ता (नीलू रक्सा) की नियुक्ति की घोषणा की गई है।
यह नियुक्ति सुधीर सिंह (जिला अध्यक्ष, भाजपा झाँसी महानगर) द्वारा की गई है। संगठन के प्रति निरंतर सक्रियता, समर्पण एवं जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ को देखते हुए अखिलेश गुप्ता (नीलू रक्सा) को पुनः यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अखिलेश गुप्ता (नीलू रक्सा) ने अपने पूर्व कार्यकाल में पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने, सदस्यता अभियान को गति देने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा विभिन्न जनसंपर्क अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए संगठन ने पुनः उन पर विश्वास व्यक्त किया है।
इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए इसे मेहनत, निष्ठा एवं संगठन के प्रति समर्पण का सम्मान बताया है।
यह नियुक्ति आगामी संगठनात्मक एवं राजनीतिक गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान करेगी तथा भारतीय जनता पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

*नरेश गुप्ता राजू रक्सा*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *