बुंदेलखंड के युवा व्यावसायिक शिक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर देश में लहरा रहे परचम : एमएलसी डॉ0 बाबूलाल तिवारी*

*बुंदेलखंड के युवा व्यावसायिक शिक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर देश में लहरा रहे परचम : एमएलसी डॉ0 बाबूलाल तिवारी*

*रोजगार के लिए युवाओं के पलायन को रोकने सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध*

*कौशल विकास मिशन के तहत “वृहद रोजगार मेला” का आयोजन बुंदेलखंड महाविद्यालय में संपन्न*
——————-
झांसी : उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत माननीय शिक्षक विधायक डॉ0 बाबूलाल तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार गौतम के विशिष्ट आतिथ्य में “वृहद रोजगार मेला” का आयोजन बुंदेलखण्ड महाविद्यालय, झांसी में किया गया।
मंचासीन अतिथियों द्वारा वृहद रोजगार मेला का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों का पुष्गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया, तत्पश्चात मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम एवं श्रद्धा को प्रदर्शित करते हुए अतिथियों सहित उपस्थित अन्य महानुभावों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा वंदे मातरम राष्ट्रगीत का वाचन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ0 बाबूलाल तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार इन वृहद रोजगार मेलों के द्वारा व्यावसायिक कंपनियों के माध्यम से आपके द्वार तक रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। हमारे देश के मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी देश एवं प्रदेश को प्रगति पथ पर आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। कालांतर में बुंदेलखंड दैवीय आपदाओं एवं अवसरों के अभाव में विकास पथ पर पीछे रह गया था, किंतु वर्तमान सरकार के सत्ता में आने के पश्चात बुंदेलखंड प्रगति पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार यहां के युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करने से रोकने हेतु इस प्रकार के बृहद रोजगार मेलों के माध्यम से घर बैठे ही रोजगार देने का कार्य कर रही है। कौशल विकास मिशन युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रदान कर युवाओं को उनके गृह क्षेत्र में ही रोजगार मुहैया करा रही है। बुंदेलखंड के युवा व्यावसायिक शिक्षा के माध्यम से संपूर्ण देश में अपने व्यक्तित्व विकास का परचम लहरा रहे हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि आज के इस बृहद रोजगार मेले में 104 कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है, जिसके फलस्वरूप लाभार्थियों के लिए लगभग 15000 भर्ती उपलब्ध हैं। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा नवनिर्माण के इन 09 वर्षों में विभिन्न विभागों में प्रकाशित सभी भर्तियां पारदर्शी रूप से करने का प्रयास किया गया है। आज इस बुंदेलखंड महाविद्यालय में कौशल विकास मिशन के तहत व्यावसायिक शिक्षा में प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों के लिए जॉब उपलब्ध कराई जा रही है। आज का समय कौशल विकास का है, आज के इस कार्यक्रम में रोजगार प्राप्त करने वाले सभी लाभार्थियों को उज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।
आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सीईओ श्री आशीष कुमार ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि सभी छात्र-छात्राएं इस मेले से रोजगार प्राप्त करके ही जाएं। प्रदेश स्तर पर कौशल विकास मिशन द्वारा 03 बृहद रोजगार मेले आयोजित किया जा रहे हैं, जिसमें से आज का यह कार्यक्रम द्वितीय है। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन युवाओं को विभिन्न विधाओं में व्यावसायिक कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण मुहैया कराता है।
वृहद रोजगार मेले में मंचासीन अतिथियों द्वारा सेवायोजित प्रशिक्षार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए, जिसमें पूर्वा खरे, हर्षिता खरे, रूपा मकरानी, अर्शी मकरानी, जेनिफा, दिव्या, अलीशा बानो, टीना, काजल, सचिन, मोहिनी, सुनीता, हरिशंकर, विशाखा, खुशबू, शैलजा एवं लव ओझा सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम के अंत में मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती आशिमा खान द्वारा किया गया।
वृहद रोजगार मेला के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद, संयुक्त निदेशक व्यावसायिक शिक्षा श्री आशीष कुमार दुबे, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान श्री सुजीत कुमार श्रीवास्तव, सीईओ श्री आशीष कुमार, पार्षद श्रीमती कृतिका तिवारी एवं अन्य सहित कौशल विकास विभाग के जिला स्तरीय कर्मचारी श्री आदर्श श्रीवास्तव, श्री नीरज कुमार यादव जिला कौशल प्रबंधक, आदित्य सिंह डी पी एम आदि उपस्थित रहे मेले में 3728 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिनमें से 2719अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर दिया गया।
——————–
मण्डलीय जिला सूचना कार्यालय झांसी, द्वारा प्रसारित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *