लॉकडाउन की अफवाह फैलाई तो खैर नहीं!

*पेट्रोल-डीजल-गेस औऱ लॉकडाउन की अफवाह फैलानेवालों पर होगा फौजदारी का केस, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी वॉर्निंग*
* महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने चेतावनी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र में पेट्रोल, डीजल का 2 महीने का स्टॉक है।
*इसको लेकर वॉट्सऐप, सोशल मीडिया पर लॉकडाउन की झूठी अफवाह फैलाने वालों पर फौजदारी का मामला दर्ज किया जाएगा।*
* केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा।
*अगर ऐसा कोई फेक मेसेज वॉट्सऐप, ट्विटर पर फॉरवर्ड भी किया जाता है, तो वह क्राइम होगा।*
* इसलिए कोई भी झूठी अफवाह न फैलाए, नहीं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*भारत के आस-पास के देशों पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश में लगभग शटडाउन जैसी स्थिति है। ऐसी स्थिति में भी भारत में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है।*

*भारत ने स्थिरता बनाए रखी है। इसलिए ग्राहकों को अफवाहों के आधार पर पेट्रोल और डीजल के लिए लाइन में नहीं लगना चाहिए। हमारे पास एक महीने तक चलनेके लिए पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *