झांसी: ब्रह्म विभूति स्मृति न्यास की बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

झांसी। ब्रह्म विभूति स्मृति न्यास की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पं. अरविंद वशिष्ठ के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से पं. संजय दुबे को अध्यक्ष तथा पं. अभिषेक दीक्षित को महासचिव मनोनीत किया गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया, जिनमें पं. अवधेश मकड़ारिया (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अशोक पाण्डेय (संयुक्त मंत्री), पं. निखिल पाठक (उपाध्यक्ष) व पं. अंकुर गोस्वामी (उपाध्यक्ष), कार्तिक पटेरिया (सचिव), आशीष बाजपेयी( सदस्य), महेश शर्मा( सदस्य), राजीव करौलिया (सदस्य) एवं पवन तिवारी (सदस्य) शामिल हैं। राहुल मिश्रा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पं. अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि न्यास का उद्देश्य ब्राह्मण समाज के उत्थान, एकता एवं सामाजिक हितों की रक्षा करना है। उन्होंने सभी सदस्यों से समाज सेवा, शिक्षा एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
इस दौरान संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने समाजहित में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
नवनियुक्त अध्यक्ष पं. संजय दुबे ने कहा कि वे समाज को संगठित कर आगे बढ़ाने तथा ब्राह्मण समाज की विभूतियों का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
अंत में महासचिव अभिषेक दीक्षित ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *