कार्यकर्ता बैठक (RLD) हापुड़

📍कार्यकर्ता बैठक (RLD) हापुड़

*आज हापुड़ के सिंभावली में आयोजित कार्यक्रम “कार्यकर्ता बैठक” के मुख्य अतिथि आदरणीय श्री त्रिलोक त्यागी जी (राष्ट्रीय महासचिव,संगठन) का पार्टी पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।*

▶️उन्होंने अपने संबोधन में कहा चौधरी चरण सिंह एवं राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने सदैव किसानों और मजदूरों के हितों व उनके विकास के लिए कार्य किया।

▶️इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को बढ़ावा देता है तथा जयंत चौधरी जी के नेतृत्व में पार्टी के संगठनात्मक ढाँचे को सृदढ़ बनाने और किसानों- युवाओं, एवं दलितों- शोषितो, महिला सशक्तिकरण एवं सभी वर्गों को एकजुट कर पार्टी को सशक्त करने का आह्वान किया।

*कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहभागिता*
•श्री शिवकुमार त्यागी जी (प्रदेश महासचिव)
•श्री ओ॰डी॰ त्यागी जी (प्रदेश सचिव)
•श्री अभिषेक त्यागी जी (राष्ट्रीय सचिव, युवा रालोद)
•श्री अमित त्यागी आर॰के॰ जी (प्रदेश महासचिव, किसान प्रकोष्ठ)
•श्री कुलदीप राठी जी (वरिष्ठ नेता) आदि प्रमुख नेता, वरिष्ठ पदाधिकारी, सम्मानित कार्यकर्ता, एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *