एमएलसी प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया, कई स्थानों पर हुए भव्य कार्यक्रम

एमएलसी प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया, कई स्थानों पर हुए भव्य कार्यक्रम

कन्या भोज, मंदिर दर्शन और जनसभाओं के साथ समर्थकों में दिखा उत्साह, जनप्रतिनिधियों की रही सक्रिय भागीदारी

झांसी-जालौन-ललितपुर क्षेत्र के नेता एवं एमएलसी प्रतिनिधि आर.पी. निरंजन का जन्मदिवस बुधवार को पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, धार्मिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में समर्थकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 08:00 बजे जनपद जालौन के ग्राम पंचायत रखा में कन्या भोज एवं हनुमान मंदिर दर्शन के साथ हुई। इसके बाद प्रातः 09:00 बजे कोंच स्थित त्रिरुपति गार्डन में धनौरा एवं देवेन्द्र प्रधान चमरसेना के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रातः 10:30 बजे झांसी जनपद के पूंछ क्षेत्र में गुरसरांय त्रिराहा स्थित संजू स्वीट्स पर मंडल अध्यक्ष पूंछ गुरदीप गुर्जर एवं ब्रहाजीत द्विवेदी द्वारा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके उपरांत प्रातः 11:30 बजे एरच पुल स्थित संगम ढाबा पर मंडल अध्यक्ष बामौर पुष्पेन्द्र दुबे एवं गौरव रत्नाकर द्वारा आयोजन किया गया।
दोपहर 12:00 बजे गुरसरांय के पटेल गार्डन में पुष्पेन्द्र पटेल भडोकर, भगती शरण कौशिक एवं अनुज द्विवेदी के संयोजन में कार्यक्रम हुआ। वहीं दोपहर 02:00 बजे मेलोनी रोड स्थित मिथलेश गार्डन मंदिर के पास नंद किशोर पटेल, सर्वेश राय एवं कृपेन्द्र प्रधान द्वारा आयोजन किया गया।
दिन का समापन दोपहर 03:00 बजे झांसी महानगर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय सभागार में भव्य कार्यक्रम के साथ हुआ, जिसमें प्रमोद सिरोठिया, बृजमोहन यादव (जिलाध्यक्ष रालोद) एवं मनीष शिवहरे की प्रमुख भूमिका रही।
इस अवसर पर महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, मनमोहन गेड़ा सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी नेता मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में जन्मदिवस को लेकर उत्सव जैसा माहौल रहा और समर्थकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

………………………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *