स्मार्ट मीटर बदलने की मांग को लेकर अपना दल एस ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

*झांसी।* अपना दल एस के प्रतिनिधिमंडल ने महानगर अध्यक्ष विजय कछवारे के नेतृत्व में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा की अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि झांसी व बुंदेलखंड में लगाए गए स्मार्ट मीटर एवं प्रीपेड मीटरों को हटाकर दूसरे मीटर लगाए जाएं तथा अघोषित विद्युत कटौती बंद की जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिलों में तीन गुना से अधिक बढ़ोतरी हो गई है। उपभोक्ताओं को गलत बिल भेजे जा रहे हैं और समय से निस्तारण भी नहीं हो रहा है, जिससे आम जनता परेशान है।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष विजय कछवारे, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच दीपमाला कुशवाहा , राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच शिवकुमार सोलंकी,धर्मपाल पटेल राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच, मनोज गोतिया विधानसभा अध्यक्ष झांसी, संजीव झसीया विधानसभा अध्यक्ष बबीना,ज्ञानमणी सिरोठिया महानगर अध्यक्ष व्यापार मंच, शुभम शुक्ला मुख्य उपाध्यक्ष महानगर व्यापार मंच, शोभा कुशवाहा जिला अध्यक्ष महिला मंच, विशाल वर्मा महासचिव महानगर, सचिन भारती उपाध्यक्ष महानगर,अरविंद पटेल उपाध्यक्ष महानगर,दक्ष वर्मा सचिव महानगर, रोहित कुमार विजय धानुक , अरुण फौजी महानगर उपाध्यक्ष, सोनू वर्मा महानगर उपाध्यक्ष,सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *