जालौन
जालौन जनपद की उरई कोतवाली से अपहृत व्यक्ति की बरामदगी के लिए रवाना हुई पुलिस टीम का हरियाणा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
यह हादसा 05 मई 2026 की सुबह करीब 10 बजे तावड़ू थाना क्षेत्र में हुआ, जिसमें टीम के सभी सदस्य और वादी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
उरई कोतवाली में पंजीकृत एक अपहरण मामले में हरियाणा निवासी अपहृत बिजेन्द्र सिंह की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस टीम भेजी गई थी।
इसी दौरान टीम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई……
हादसे में मृतक :
उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह (कोतवाली उरई)
उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव (कोतवाली उरई) मण्डी चौकी इंचार्ज
आरक्षी प्रदीप कुमार (सर्विलांस सेल)
आरक्षी अशोक कुमार (कोतवाली उरई)
अमरीक सिंह पुत्र देवा सिंह (वादी मुकदमा, निवासी संगरूर, पंजाब)
