Headlines

जानकीपुरम कॉलोनी में जिला महानगर कार्यालय अपना दल एस में मासिक बैठक आयोजित

झांसी। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार अनुप्रिया पटेल एवं जाटव आर.पी गौतम प्रदेश अध्यक्ष अपना दल एस के निर्देशानुसार गुरुवार को जानकीपुरम कॉलोनी जिला महानगर कार्यालय अपना दल एस में मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के विधानसभा अध्यक्षों को जोन एवं सेक्टर अध्यक्ष नियुक्त करने की कार्यवाही प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया। बूथ एवं वार्ड अध्यक्षों को नियुक्त करने के लिए स्थानीय स्तर पर सभा आयोजित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने एक राय से अनुप्रिया पटेल को आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इसके लिए अनुप्रिया पटेल के कार्यों और संदेशों को जन जन तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश अध्यक्ष अहमद खान मंसूरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि दीप माला कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच एवं शिव कुमार सोलंकी राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच और धर्मपाल निरंजन राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच, आनंद पटेल क्षेत्रीय अध्यक्ष, प्रोफेसर रामचंद्र पटेल प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक मंच उपस्थित रहे। बैठक का आयोजन विजय कछवारे महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर विधानसभा झांसी सदर अध्यक्ष मनोज गोतिया, व्यापार मंच महानगर अध्यक्ष ज्ञानमणि सिरौठिया, जिला अध्यक्ष महिला मंच शोभा कुशवाहा, महानगर उपाध्यक्ष व्यापार मंच शिवम शुक्ला, महानगर उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, महानगर उपाध्यक्ष सचिन भारती, महानगर उपाध्यक्ष व्यापार मंच निशा साहू , महानगर सचिव व्यापार मंच विशाल,महानगर महासचिव विशाल वर्मा,महानगर उपाध्यक्ष अरुण फौजी,महानगर उपाध्यक्ष सोनू वर्मा,इंद्रेश पटेल, राजकुमार बरार, अभिषेक सिमरधा, राजेश, रेखा देवी,आदि उपस्थित रहे। बैठक में आकाश को जिला सचिव व्यापार मंच, संदीप परिहार को जिला सचिव महानगर, मंथन को जिला सचिव, उदय कुशवाहा को उपाध्यक्ष महानगर नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *