राज्यपाल ने हिमंत बिस्वा सरमा को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया

● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच नागरिकों से एक वर्ष तक सोना न खरीदने, ईंधन की खपत कम करने और विदेशी मुद्रा बचाने की अपील की। इसके बाद विपक्ष उन पर हमलावर है

● प्रधानमंत्री आज गुजरात में “सोमनाथ अमृत पर्व” में शामिल होंगे

● मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अंतर्गत ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम काशी विश्वनाथ धाम परिसर स्थित त्रयंबकेश्वर हॉल में आयोजित होगा

● असम के राज्यपाल ने हिमंत बिस्वा सरमा को नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया

● उत्तराखंड सरकार ने खराब मौसम के बीच चारधाम यात्रियों और पर्यटकों से सतर्कता बरतने की अपील की है

● नवनिर्वाचित तमिलनाडु विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू होगा। कार्यवाहक अध्यक्ष एम.वी. करूपैय्या नए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। सी. जॉसफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार को 13 मई से पहले बहुमत साबित करना होगा

● अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के संवर्धित यूरेनियम तक पहुंच बनाने वाले किसी भी ईरानी नागरिक को निशाना बनाया जाएगा

● अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 13 से 15 मई तक चीन की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। पिछले नौ वर्षों में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की यह पहली चीन यात्रा होगी

● डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताया

● इंडियन प्रीमियर लीग में कल रायपुर में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को अंतिम गेंद पर 2 विकेट से हरा दिया

● एएफसी अंडर-17 महिला एशिया कप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में आज भारत का मुकाबला मेजबान चीन से होगा। जीत मिलने पर भारतीय टीम फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *