राजगढ़-बिजौली क्षेत्र में वायरल वीडियो पर विधायक रवि शर्मा का बयान

झांसी। राजगढ़-बिजौली क्षेत्र के डॉ. लालाराम शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक कार्यक्रम के दौरान डांसरों के साथ ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
मामले को लेकर झांसी सदर विधायक रवि शर्मा ने पत्र जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि “10 जुलाई 2025 को ही सभी विधायक प्रतिनिधियों को हटा दिया गया था। डॉ. लालाराम शर्मा कभी भी हमारे विधायक प्रतिनिधि नहीं रहे हैं।”
विधायक रवि शर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर कुछ लोग भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि डॉ. लालाराम शर्मा का विधायक प्रतिनिधि के रूप में उनसे कोई संबंध नहीं है।
वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि यह वीडियो किस कार्यक्रम का है और कब का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *