झांसी।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (BU) में विधि छात्रों के साथ हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता लिया। आज छात्रों के भारी विरोध प्रदर्शन और विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार की तालाबंदी के बाद प्रशासन को झुकना पड़ा है।प्रदर्शन का मुख्य कारण विधि विभाग के छात्र मानव श्रीवास और रोहित पाठक के साथ पिछले दिनों हुई मारपीट की घटना ने तूल पकड़ा। छात्रों का आरोप है कि दोषियों पर उचित कार्रवाई नहीं की गई थी, जिसके विरोध में आज एकजुट होकर प्रदर्शन किया गया।
छात्रों की इस मांग को विभिन्न संगठनों और वरिष्ठ छात्र नेताओं का पुरजोर समर्थन मिला: जिसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP),समाजवादी छात्रसभा,एन.एस. यू. आई और आजाद समाज पार्टी का छात्र संगठन के प्रमुख छात्र प्रतिनिधि मौजूद रहें वही वरिष्ठ छात्र नेता बुन्देलखण्ड विश्विद्यालय लव सिन्हा, विभाग संगठन मंत्री विद्यार्थी परिषद निर्भय प्रताप जी, वासुदेव पोखरेल ,आजाद यादव (मम्मा) और अन्य छात्र प्रतिनिधियों ने मोर्चे की अगुवाई की व पूर्ण समर्थन छात्रों को दिया। आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य गेट को लगभग 5 घंटे तक बंद रखा, जिससे परिसर का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया।
छात्रों के भारी दबाव को देखते हुए वाइस चांसलर (कुलपति) ने तत्काल प्रभाव से पत्र जारी किया।
मारपीट की घटना में संलिप्त पाए गए एक सिक्योरिटी गार्डों अमित को निलंबित कर दिया गया है।
छात्रों की भविष्य की चेतावनी
यद्यपि निलंबन की कार्रवाई हो चुकी है, लेकिन छात्र अभी भी पूर्ण संतुष्ट नहीं हैं। उनकी मांगें स्पष्ट हैं:
जिन अन्य छः गार्डों ने छात्रों के ऊपर हाथ उठाया या जांच में बाधा डाली, उन पर भी निलंबन की कड़ी कार्रवाई हो साथ ही साथ सार्वजनिक माफी मंगवाओ व मुख्य गार्ड को बदला जाए ।
छात्रों ने कुलपति ऑफिस में कुलपति से वार्ता कर स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आगामी 7 दिनों के भीतर उनकी सभी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तो वे क्रमिक अनशन (Hunger Strike) शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। विश्वविद्यालय परिसर में स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। भारी पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बीच प्रशासन छात्रों को शांत करने का प्रयास कर रहा है। इस मौके पे मानव श्रीवास रोहित पाठक, वासुदेव पोखरेल, वरिष्ठ छात्रनेता लव सिन्हा, हर्ष शर्मा,इकाई अध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सूर्या प्रताप सिंह , इकाई अध्यक समाजवादी छात्रसभा हर्षवर्धन यादव, सुधांशु दुबे,श्याम जी शर्मा,कार्तिक,विश्व प्रताप सिंह,विराट सिंह (छिरौना),देव सिंह कुशवाहा, लवकुश पटेल,नितेश यादव,आदर्श, हिमांशु यादव उत्तम सिंह राजपूत,श्याम सुंदर राजपूत, अविनाश, रितेश शुक्ला, शिवांक शर्मा , युवराज राठौर,आदि सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (BU) में विधि छात्रों के साथ हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा
