ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन — झांसी मंडल के यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा*

*ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन — झांसी मंडल के यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा*

झांसी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल द्वारा विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में ट्रेन संख्या 07660/07661 नांदेड़–हजरत निजामुद्दीन–नांदेड़ विशेष ट्रेन तथा ट्रेन संख्या 06261/06262 मैसूर–हजरत निजामुद्दीन–मैसूर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों का संचालन ग्रीष्मकालीन भीड़ को नियंत्रित करने एवं यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षण सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

ट्रेन संख्या 07660 नांदेड़–हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन 22 मई 2026 को नांदेड़ से संचालित होगी। यह ट्रेन नांदेड़ से 06:35 बजे प्रस्थान कर
आदिलाबाद (10:00/10:05),
पिंपलकुट्टी (11:05),
नागपुर (15:55/16:00),
जुझारपुर (22:20),
रानी कमलापति (00:10/00:15),
बीना (03:00),
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन (06:00/06:05),
आगरा कैंट (10:45/10:50),
पलवल (13:50) होते हुए 14:30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी

जबकि वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 07661 हजरत निजामुद्दीन–नांदेड़ विशेष ट्रेन 25 मई 2026 को चलाई जाएगी। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से 01:25 बजे प्रस्थान कर,
पलवल (02:15),
आगरा कैंट (04:30/04:35),
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन (09:35/09:40),
बीना (13:10),
रानी कमलापति (16:20/16:25),
जुझारपुर (19:00),
नागपुर (23:30/23:35),
पिंपलकुट्टी (04:35),
आदिलाबाद (05:05/05:10) होते हुए 09:45 बजे नांदेड़ पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 06261 मैसूर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्पेशल 21 मई 2026 को मैसूर से रवाना होगी, जबकि वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 06262 हजरत निजामुद्दीन–मैसूर एक्सप्रेस स्पेशल 24 मई 2026 को संचालित की जाएगी।

*समय सारणी – 06261 मैसूर–निजामुद्दीन स्पेशल*

मैसूर (प्रस्थान 04:00),
हसन (05:55/06:00),
अरसीकेरे (06:45/06:55),
बिरूर (07:30/07:35)
हावेरी (09:55/10:00),
एस एस हुबली (12:10/12:30), विजयापुरा (17:10/17:20)
सोलापुर (20:05/20:15),
दौंड (23:00/23:05), बेलापुर (01:48/01:50),
मनमाड (04:00/04:05),
भुसावल (07:25/07:35),
इटारसी (13:00/13:05),
रानी कमलापति (15:30/15:40),
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन (20:10/20:20),
आगरा कैंट (00:30/00:35) होते हुए 05:45 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *