झांसी मंडल से होकर संचालित होगी हुबली–योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक एक्सप्रेस*

*झांसी मंडल से होकर संचालित होगी हुबली–योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक एक्सप्रेस*

रेलवे द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि यात्रियों की सुविधा एवं उत्तर भारत को दक्षिण भारत से बेहतर रेल संपर्क प्रदान करने की दिशा में ट्रेन संख्या 17363/17364 एसएस हुबली–योग नगरी ऋषिकेश–एसएस हुबली साप्ताहिक एक्सप्रेस के नियमित संचालन की शुरूआत की जा रही है। यह ट्रेन झांसी मंडल सहित अनेक प्रमुख स्टेशनों से होकर संचालित होगी, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

ट्रेन संख्या 17363 एसएस हुबली–योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को एसएस हुब्बल्ली से संचालित होगी। नियमित सेवा का प्रारंभ 06 जुलाई 2026 से शुरू होगा। यह ट्रेन एसएस हुबली से सोमवार को 19:45 बजे प्रस्थान कर धारवाड़ (20:08/20:10),
लोंडा (21:38/21:40), बेलगावी (23:05/23:10),
घाटप्रभा (00:03/00:05),
मिराज (02:55/03:00),
सांगली (03:12/03:15),
कराड (04:07/04:10),
सतारा (05:07/05:10),
पुणे (09:45/09:50),
दौंड कॉर्ड लाइन (10:13/10:15), अहिल्यानगर (11:42/11:45), कोपरगांव (13:52/13:55), मनमाड (15:50/15:55),भुसावल (18:10/18:15),खंडवा (20:50),हरदा (21:41/21:43), इटारसी (22:55/23:05),रानी कमलापति (00:35/00:40),
बीना (03:00/03:05),
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी(05:45/05:50),
ग्वालियर (07:20/07:25),
धौलपुर (09:45), आगरा कैंट (10:25/10:35), मथुरा (11:21/11:26),पलवल (13:20), हजरत निजामुद्दीन (14:30/14:40), गाजियाबाद (15:38/15:40), मेरठ सिटी (16:21/16:23),मुजफ्फरनगर (17:26/17:28),देवबंद (17:48/17:50),टपरी (18:28/18:30),रुड़की (19:37/19:42),हरिद्वार (21:55/22:05) होते हुए मंगलवार को 23:30 बजे
योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।

वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 17364 योग नगरी ऋषिकेश–एसएस हुबली साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार को योग नगरी ऋषिकेश से संचालित होगी, जिसकी नियमित सेवा 09 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगी।

यह गाड़ी योग नगरी ऋषिकेश से गुरुवार को 06:15 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार (07:35/07:45),
रुड़की (08:29/08:34),
टपरी (09:38/09:40),
देवबंद (10:01/10:03),
मुजफ्फरनगर (10:21/10:23),
मेरठ सिटी (11:00/11:02),
गाजियाबाद (12:08/12:10),
हजरत निजामुद्दीन (13:20/13:30),पलवल (14:15),मथुरा(15:00/15:05),आगरा कैंट (15:45/15:50),
धौलपुर (17:30),ग्वालियर (18:10/18:15),वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन (22:20/22:30),बीना (00:48/00:53),
रानी कमलापति (02:40/02:50),इटारसी (04:15/04:20),
हरदा (05:05/05:07),
खंडवा (07:20),भुसावल (09:00/09:05),मनमाड (11:40/11:45),कोपरगांव (12:32/12:35),अहिल्यानगर (14:22/14:25),दौंड कॉर्ड लाइन (16:18/16:20),पुणे (18:30/18:40),सतारा (21:42/21:45),कराड (22:37/22:40),सांगली (23:52/23:55),मिराज (00:25/00:30),घाटप्रभा (01:50/01:55),बेलगावी (02:45/02:50),लोंडा (03:48/03:50),धारवाड़ (05:08/05:10) होते हुए शुक्रवार को 06.30 बजे एसएस हुबली पहुंचेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय, ठहराव एवं आरक्षण संबंधी जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट अथवा हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *