रेल प्रशासन द्वारा सड़क उपयोगकर्ताओं को सूचित किया जाता है

रेल प्रशासन द्वारा सड़क उपयोगकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि खैरार-भीमसेन रेल खंड में स्थित समपार संख्या S-17 (किमी 1335/6-7 रागौल-अकोना स्टेशन के मध्य) पर रोड अंडर ब्रिज (RUB) के निर्माण हेतु RCC बॉक्स पुशिंग का कार्य किया जाना है।

इस निर्माण कार्य के कारण उक्त समपार फाटक संख्या S-17 से यातायात दिनांक 15.05.2026 से लगभग 15 दिनों के लिए अस्थाई रूप से पूर्णतः बंद रहेगा।

कार्य की अवधि के दौरान यातायात की व्यवस्था निम्न अनुसार रहेगीः

छोटे वाहनों के लिएः छोटे वाहनों को समपार के समीप स्थित चन्द्रावल ब्रिज (ब्रिज सं. 1334/2) से डायवर्ट किया जाएगा।

बड़े वाहनों के लिए (ट्रक, बस आदि): भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग बाँदा-टिकरी बुजुर्ग- सिसोलर होते हुए मौदहा मार्ग निर्धारित किया गया है।

सड़क उपयोगकर्ताओं से अनुरोध है कि वे निर्माण कार्य के दौरान सहयोग करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *