अगले 20 साल तक रहेगा बीजेपी का राज’, Axis My India के प्रदीप गुप्ता की भविष्यवाणी

*’अगले 20 साल तक रहेगा बीजेपी का राज’, Axis My India के प्रदीप गुप्ता की भविष्यवाणी*

*भारत 2047 तक विकसित होने के लक्ष्‍य की ओर बढ़ रहा है और अब हमें किसी भी देश में निर्भर रहना मंजूर नहीं है: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी*
* प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का विजन वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है।
* भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है, जिसकी जीडीपी 5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर को पार कर चुकी है और 2047 तक 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की आकांक्षा है।
* देश के प्रत्येक नागरिक की आय (प्रति व्यक्ति आय) को कम से कम $10,000 (लगभग ₹9,63,396) रुपये) से $18,000 तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया हैं।
* अगर देश अगले 25 वर्षों में 7 से 7.5 प्रतिशत की औसत आर्थिक विकास दर से बढ़ता है तो वार्षिक प्रति व्यक्ति आय 10,000 अमरीकी डालर से अधिक होगी।

*मशहूर चुनावी विश्लेषक और एक्सिस माई इंडिया के चीफ प्रदीप गुप्ता के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) का देश की सियासत में दबदबा अगले 20 सालों तक कायम रह सकता है.*
* गुप्ता ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र में पार्टियां लंबे समय के चक्र में राज करती हैं.
* जैसे कभी कांग्रेस का एकछत्र राज था, वैसे ही अब बीजेपी का दौर चल रहा है.
* भारतीय मतदाता अब बहुत समझदार हो चुका है. वह सिर्फ चुनावी वादों या धर्म के नाम पर नहीं, बल्कि सरकार के परफॉर्मेंस और सुशासन को देखकर अपना कीमती वोट देता है.
* प्रदीप गुप्ता ने भारतीय राजनीति के इस दौर की तुलना आजादी के बाद वाले कांग्रेस के उस सुनहरे दौर से की है, जब देश में कांग्रेस को हराना लगभग नामुमकिन माना जाता था.
* उन्होंने साफ कहा कि भारतीय राजनीति हमेशा एक बड़े और लंबे राजनीतिक चक्र (पॉलिटिकल साइकिल) के हिसाब से आगे बढ़ती है.
* मौजूदा समय में बीजेपी इसी तरह के एक मजबूत राजनीतिक चक्र के बिल्कुल बीच में खड़ी है.
* देश की आजादी के बाद कांग्रेस ने साल 1977 तक देश पर बिना किसी बड़ी चुनौती के लगातार शासन किया था.
* उस दौर में देश की राजनीति में एक पीढ़ी का चक्र लगभग 20 साल का माना जाता था.
* गुप्ता के मुताबिक, वही 20 साल का पुराना राजनीतिक चक्र आज के दौर में भी पूरी तरह लागू होता है.

*देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की मौजूदा हालत और भविष्य पर बात करते हुए प्रदीप गुप्ता ने कहा कि पार्टी अभी भी अपने पुराने दौर की गलतियों और धारणाओं के बोझ से उबर नहीं पाई है. जनता के मन में कांग्रेस की पिछली सरकारों के खराब शासन को लेकर जो छवि बनी थी, उसे पूरी तरह से मिटाने में पार्टी को अभी कई और साल लग सकते हैं.*

*2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले के राजनीतिक माहौल पर चर्चा करते हुए गुप्ता ने कहा कि Axis My India द्वारा जुटाए गए फीडबैक से पता चलता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में बीजेपी आरामदायक स्थिति में बनी हुई है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *