🎙️कर्नाटक में डी.के. शिवकुमार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया। बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
🎙️उर्वरकों के संतुलित और उचित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए एक महीने का खेत बचाओ अभियान सोमवार से शुरू होगा।
🎙️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आकाशवाणी से #मन_की_बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे।
🎙️मौसम विभाग ने कल पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और विदर्भ में बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की।
🎙️सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के डबल्स फाइनल में पहुंचे।
🎙️ब्रिस्टल में दूसरे महिला टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच में इंग्लैंड ने भारत को 169 रन का लक्ष्य दिया।
