Headlines

1001 बहनों से राखी बंधवाकर दीपनारायण यादव और दीपांकर यादव ने रचा भाई-बहन के स्नेह का अनोखा उत्सव

1001 बहनों से राखी बंधवाकर दीपनारायण यादव और दीपांकर यादव ने रचा भाई-बहन के स्नेह का अनोखा उत्सव

तिगेला रांयल गार्डन में भव्य रक्षाबंधन समारोह, पूर्व सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री अजय सूद और रतनलाल अहिरवार सहित कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, मीडिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंन्सर रहे मौजूद

झांसी/ओरछा । रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ओरछा के तिगेला स्थित रॉयल गार्डन में आयोजित भव्य समारोह में गरौठा के पूर्व विधायक दीपनारायण यादव और उनके पुत्र दीपांकर यादव ने 1001 बहनों से राखी बंधवाकर भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया। बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ दोनों को राखी बांधी और उनके सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान दीपनारायण यादव और दीपांकर यादव ने सभी बहनों को उपहार भेंट कर उनके स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के प्रति आभार जताया।

समारोह में पूर्व सांसद चन्द्रपाल सिंह यादव, पूर्व मंत्री अजय सूद और रतनलाल अहिरवार सहित कई पूर्व मंत्री, ब्लॉक प्रमुख, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। 1001 बहनों के परिवारजन भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए, जिससे रॉयल गार्डन में उत्सव जैसा माहौल बन रहा।

बहनों को दिए उपहार, सम्मान और सुरक्षा का दिया भरोसा

दीपनारायण यादव ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी का प्रतीक है। 1001 बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए विशेष सम्मान की बात है। उन्होंने बहनों को हर संभव सम्मान और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

मीडिया और सोशल मीडिया इंन्स्लुएंन्सर की रही विशेष मौजूदगी

कार्यक्रम में झांसी जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों और सोशल मीडिया इन्लारंन्सर ने भी भाग लिया। बड़ी संख्या में लोगों ने समारोह के विभिन्न पलों को कैमरे में कैद किया और तस्वीरें, वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर इस अनोखे रक्षाबंधन समारोह को जन-जन तक पहुंचाया।

उत्सव जैसा माहौल, भाई-बहन के रिश्ते की मिसाल

रॉयल गार्डन में हुए इस आयोजन में बहनों और उनके परिवारों के लिए उपहार वितरण भी किया गया। जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता ने इस रक्षाबंधन समारोह को यादगार बना दिया। यह आयोजन भाई-बहन के रिश्ते की एक प्रेरणादायक मिसाल साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *