पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के ‘मन की बात’

*कोंच।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का प्रसारण रविवार को किया गया जिसे भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ सुना। नगर के बूथ संख्या 539 पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी प्रेरणादायी पहल से देशवासियों को परिचित कराते हैं। यह कार्यक्रम समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर राजू पटवा, सभासद विक्रम सिंह तोमर, मनोज भान सिंह, डॉ. वसीम, प्रदीप वर्मा सहित तमाम कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *