झांसी।
केंद्र सरकार अपने मंत्रियों, सांसदों, विधायकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से बारह साल की उपलब्धियों का बखान करवाएगी। बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा की मांग हैं कि अपनी उपलब्धियों के साथ हम बुन्देलियों से भगवान राम को साक्षी मानकर किया हुआ झूठे वादे के बारे में भी लोगो को बताया जाए।
तीन साल के वादे की जगह बारह साल होने पर आक्रोशित बुन्देली योद्धाओं ने वचन पूरा नहीं किए जाने पर मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री एवं रक्षामंत्री के अलग अलग पुतले फूंके दिए।
पुतले फूंके जाते समय “प्रधानमंत्री वादा निभाओ, बुंदेलखंड को राज्य बनाओ” और
” कसम राम की खाते हैं, बुंदेलखंड राज्य बनवाएंगे” आदि नारे लगाते हुए सड़क पटरी पर पुतलों को आग के हवाले कर दिया गया।
पुतले फूंकते समय मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय ने अखण्ड बुंदेलखंड के लिए मीडिया तो बढ़ चढ़ के सहयोग करती हैं पर नौ सांसद एवं छप्पन विधायक अपने व्यक्तिगत स्वार्थ और डर के चलते इन जनप्रतिनिधियों की इतनी हिम्मत नहीं हैं कि अपने शीर्ष नेतृत्व को बुन्देलियों की भावनाओं से अवगत करा सके। मोर्चा की मांग है कि शीघ्र अखण्ड बुंदेलखंड राज्य जिसमें जनपद झांसी , सागर, जालौन, बांदा, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, निवाड़ी, दतिया, पन्ना, ललितपुर सहित तहसील लहार, गोहांड, पिछोर, करेरा, चंदेरी, गंजबासौदा, कटनी एवं चित्रकूट को मिला कर बना दिया जाए।
ये पहली सरकार है जिन्होंने प्रभु राम के कुटुंभ की रीत को तिलांजलि देकर सिद्ध कर दिया हैं कि ये प्रभु राम को सिर्फ वोटो के लिए इस्तमाल करते करते है और वोट प्राप्त कर उसे विसर देते हैं।
तीनों पुतले मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय ने रोड साइड पटरी पर फूंके। इस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिए।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
झाँसी; प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने पर भानू सहाय गिरफ्तार
