संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर भाजपा जिला महामंत्री का मनाया गया जन्मदिवस 

संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर भाजपा जिला महामंत्री का मनाया गया जन्मदिवस 

झाँसी। संघर्ष सेवा समिति कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री छत्रपाल सिंह राजपूत का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी ने छत्रपाल सिंह राजपूत को तिलक लगाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं उपहार भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने भी उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने अपने संबोधन में कहा कि “छत्रपाल सिंह राजपूत एक कर्मठ, मिलनसार एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं। उन्होंने संगठन और समाज के लिए हमेशा सकारात्मक भूमिका निभाई है। हम उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। ऐसे समर्पित कार्यकर्ता समाज और संगठन दोनों की अमूल्य पूंजी होते हैं।” कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी छत्रपाल सिंह राजपूत के सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप गुप्ता (क्षेत्रीय सह-संयोजक), नारायण राजपूत लोधी, तुलसीदास राजपूत (आचार्य जी), एल.वी. आर्य (मनोनीत पार्षद), ध्रुव राजपूत (एडवोकेट), एड. हेमंत यादव, वीरेंद्र पटेल, रामबाबू फौजी, प्रेम सिंह राजपूत, अनिल राजपूत, राहुल राजपूत, चंद्रपाल राजपूत, संदीप नामदेव, राजू सेन, अनुज प्रताप सिंह, सुशांत गुप्ता, बसंत गुप्ता, राकेश अहिरवार, कुसुम साहू, मीना मसीह, भूपेंद्र यादव, श्रीराम बाथम, अभिषेक यादव, शनि यादव, घमंडी लाल, साहिल कुशवाहा, मोहित लक्ष्यकार, धर्मेंद्र खटीक, मास्टर मुन्नालाल, प्रमेन्द्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *