*प्रथम व्यापारी चेतना चौपाल बडा बाजार में सम्पन्न*
व्यापारियों के मान सम्मान स्वाभिमान के साथ त्वरित समाधान हेतु आज झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में बड़ा बाजार में प्रथम व्यापारी चेतना चौपाल संपन्न हुई चौपाल के मुखिया मुख्य अतिथि महंत बसंत विष्णु गोलवलकर रहे, विशिष्ट अतिथि संरक्षक प्रकाश गुप्ता एवं चेयरमैन मनमोहन गेड़ा रहे चौपाल की अध्यक्षता झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू ने की। चौपाल का संयोजन बड़ा बाजार व्यापार मंडल के संरक्षक राकेश पलया, अध्यक्ष राधे राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार डेगरें, झांसी रेडीमेड होलसेलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गोंदवानी चंद्रशेखर आजाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप साहनी, जवाहर चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष विक्रांत सेठ ने किया चौपाल में स्थानीय व्यापारियों के द्वारा निम्न सुझाव रखे गए
बड़ा बाजार में यातायात व्यवस्था पूर्णतया ध्वस्त है स्थानीय पार्षद ने डिवाइडर पर लगे ठेलों को वेंडिंग जोन भेज कर डिवाइडर पर पौधे लगाकर विकास किया लेकिन अब वहां नए लोगों ने आकर डिवाइडर के दोनों ओर ठेले लगा लिए नगर निगम ठेलों को हटाने का कोई अभियान प्रभावी रूप से नहीं चलता है बाजारों में पुलिस ग्रस्त के दौरान रोड पर लगे ठेले बालों को टोका टाकी भी नहीं होती।
बड़ा बाजार में महिला पुलिस केंद्र पिंक बूथ बना हुआ है जिसमें महिला पुलिसकर्मी नदारत रहती हैं।
सरकारी कार्यों के तहत ठेकेदार पूरे बाजारों को खोदकर काम रोक देते हैं जबकि एक सीमित क्षेत्र में खुदाई से लेकर कंप्लीट काम करने के उपरांत ही आगे खुदाई की जाए ।
अधिक मास के कारण मुरली मनोहर मंदिर पर अत्यधिक भीड़ होती है जबकि मंदिर के सामने एक महीने से ट्रॉली में एक्स्ट्रा ट्रांसफार्मर खड़ा है उसको हटाने से भी यातायात सुचारू होगा।
बड़ा बाजार में बनी सब्जी विक्रेता के लिए फड खाली पड़े हैं और सब्जी विक्रेता रोड पर फैले हैं उन्हें फड पर विस्थापित किया जाए ताकि सड़क खाली रहे।
ए. आई. के जमाने में भी झांसी यातायात विभाग इलाइट चौराहे पर नित्य नए परीक्षण करता है और कई बार व्यवस्था बदल दी जाती है क्यों ना पहले टेक्नोलॉजी की मदद से ईलाइट चौराहे का यातायात प्लान बनाकर एक बार लागू किया जाए।
व्यापारियों द्वारा ट्रांसपोर्ट पर माल भेजते समय लोडिंग जिससे माल ट्रांसपोर्ट पर जा रहा है ई बे बिल पर उसका नंबर डाल देते हैं एवं ट्रक पर जाते समय गाड़ी नंबर बदलने से जीएसटी विभाग माल रोक लेता है।
जीएसटी ट्रिब्यूनल का गठन किया जाए।
बाजारों में विभाग बार सेमिनार आयोजित किये जाए जिससे नए नियमों की जानकारी मिल सके।
व्यापारियों ने आपसी समन्वय से दुकानों को नाली के अंदर तक लगने पर भी रूपरेखा बनाने का विश्वास दिलाया।
व्यापारियों को छोटे बड़े आदि का भेद न कर एक दूसरे का कर एकता स्थापित करनी चाहिए ताकि कोई भी विभाग व्यापारियों का उत्पीड़न न कर सके।
व्यापारी चेतना चौपाल में संजय भाटिया, अमित सेठ सर जी, झांसी रेडीमेड होलसेलर संगठन के महामंत्री जितेंद्र जैन, क्षेत्रीय पार्षद संजीव गुप्ता ,संजय जैन, केदारनाथ राय, बुंदेलखंड शटरिंग संगठन के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण साहू, महामंत्री दीपक साहू, बालकिशन गुप्ता, मुकेश केसवानी, मुन्नालाल वर्मा ,शुभम जैन, संजीव जैन, कमलेश साहू, राजेश गुप्ता, अशोक कुमार रामबानी, रामबाबू साहू अरविंद चौकसी ,दिनेश चंद्राणी, बृज किशोर हेगलानी, कृष्ण मुरारी राय, राजीव गुप्ता, दिलीप रामबानी ,गंगाराम, दर्पण जैन, वैभव मित्तल ,संजीव नीखरा ,पारस साहू, पंडित पी के उपाध्यक्ष, आकाश साहू आदि उपस्थित रहे सभी समस्याओं एवं सुझावों को कलमबद्ध एच एन शर्मा ने किया, चौपाल का संचालन महानगर अध्यक्ष सुरेश मानकानी ने किया अंत में सभी का आभार महानगर कोषाध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव केक ने किया।
प्रथम व्यापारी चेतना चौपाल बडा बाजार में सम्पन्न*
