ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
झांसी। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल का जन्मदिन झांसी स्थित मण्डल कार्यालय में हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ध्रुव दुबे ने की। इस अवसर पर संघ के मंडल एवं जिला पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथियों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल का माल्यार्पण कर उनका सम्मान करने से हुई। इसके बाद उन्होंने जन्मदिन का केक काटा और सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं पत्रकार साथियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। पूरे कार्यक्रम के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष गोविंद सिंह परिहार, मंडल उपाध्यक्ष पंकज भारती, मंडल मीडिया प्रभारी आर.के. सेन, जिला अध्यक्ष मुश्ताक अली, जिला महामंत्री अमित साहू, जिला मीडिया प्रभारी संजीव गोस्वामी, जिला संगठन मंत्री आकाश राठौर, सचिव विष्णु प्रजापति, हरीश वीरू, राकेश कुमार सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने प्रेम प्रकाश अग्रवाल के संगठन के प्रति समर्पण और पत्रकार हितों में उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके सफल एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।
ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
