झांसी कल्चरल सोसायटी के मासिक संगीत कार्यक्रम का सफल एवं भव्य आयोजन द लाइट हाउस कैफे में स्वर्गीय मुकेश जी की जयंती की पूर्व संध्या पर आज दिनांक 21 जुलाई क़ो,अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक मधुर एवं गुणवत्तापूर्ण प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इस अवसर पर महान पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी साहब की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर उनक़ो, उनके अमर गीतों के माध्यम से उन्हें भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य केवल गीत प्रस्तुत करना ही नहीं, बल्कि संगीत की गुणवत्ता, सुरों की शुद्धता एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति के माध्यम से श्रोताओं तक श्रेष्ठ संगीत पहुँचाना है।
सर्वप्रथम संस्था के संरक्षक श्री रविकांत दुबे जी, संस्थापक अध्यक्ष कुमार विपिन अग्रवाल जी, कोषाध्यक्ष श्री अजय सिसोदिया जी, सचिव श्री वंटी वशिष्ठ जी, कार्यक्रम संयोजक श्री बृजेंद्र श्रीवास्तव जी, वरिष्ठ सदस्य श्री मुकेश गोयल जी ने मां सरस्वती जी के श्री चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया |
इसके पश्चात सभी सम्मानित गायक कलाकारों नें एक से बढकर एक गीत सुनाऐ | प्रकाश लिखधारी ने बरखा रानी जरा जम के बरसो, डॉक्टर नाहर ने यही है तमन्ना तेरे घर के सामने, राकेश मेहरोत्रा ने चाहे मुझे कोई जंगली कहे, जितेंद्र जोशी ने किसी की मुस्कुराहटों पर हो निसार, गाकर दर्शक दीर्घा में बैठे हुए लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया | इसके अलावा सुनील कुमार, जीत भूसारी, राकेश मल्होत्रा, अभय अग्रवाल, आकाश लाछाकार, प्रभात सविता, अमित उपाध्याय , संजीव अग्रवाल, जितेंद्र पाल, पवन श्रीवास्तव, संजीव मल्होत्रा, राम प्रकाश झा , योगेश, नीरज सेन, दिनेश यादव श्रीमती रंजना झा इत्यादि गायक़ो नें एक से बढ़कर एक गीत गाये |
इस कार्यक्रम के तहत जन्मदिन और अनिवर्सरी की श्रखला में श्री पवन श्रीवास्तव,जीत भूसारी, ओ पी नामदेव, संजय अग्रवाल, राजीव खैरा, रेखा यादव जी का जन्मदिन एवं अंकुर जैन जी की अनिवर्सरी माला पहनाकर धूमधाम से मनाई गई |
इस अवसर पर गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे | श्री अनिल मौर्या एवं पवन झा जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ |
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री आनंद सोनी नें एवं आभार कुमार विपिन अग्रवाल नें किया |
