हम लेंगे ऊँची उड़ान,दुनियां में छाएंगे, मेहनत से आगे बढ़कर,परचम लहरायेगे : डॉ.अनिल कुमार दीक्षित
देहरादून ! स्कूल ऑफ़ लॉ, देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में आयोजित दीक्षारम्भ के पाँचवे दिन भारत के राष्ट्रपति द्वारा सेवा मैडल से सम्मानित विश्वविख्यात डॉ. मुकुल शर्मा, जो देश के जानेमाने मनोवैज्ञानिक है। जिनको लोग मानसशास्त्री भी कहते हैं जिन्हे मानव मन, भावनाओं, और व्यवहार का विशेष अध्ययन है तथा मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों की काउंसलिंग और थेरेपी द्वारा मदद करने में वे पारंगत है
डॉ. मुकुल शर्मा ने आज दीक्षारम्भ में विधि के छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि, घर के बाहर दिमाग़ लेकर जाओ, क्योंकि दुनिया एक बाज़ार है लेकिन घर के अंदर सिर्फ दिल लेकर जाओ,क्योंकि वहाँ एक परिवार है.
डॉ शर्मा ने कहा कि, अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करो, और सभी दूसरे विचार को अपने दिमाग से निकाल दो यही सफलता की कुंजी है l शब्द और दिमाग़ से दुनिया जीती जाती है दिल तो आज भी दिल से ही जीता जाता है
विधि के संकायअध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार दीक्षित ने छात्रों को आध्यात्मिक ज्ञान का परिचय कराते हुए कहा कि, गीता का ज्ञान दिल और
दिमाग दोनों खोल देता है, लेकिन उसके लिए जरूरी है कि आप गीता की किताब खोले, डॉ. दीक्षित ने कहा कि पढ़ाई में मन नहीं लगता बल्कि मन लगाया जाता है
नये दाखिला लिये विधि के छात्रों के ओरिएन्टेशन प्रोग्राम दीक्षारम्भ-2026 का सफल आयोजन देवभूमि उत्तराखण्ड यूनिवर्सिटी में हो रहा है कार्यक्रम का संचालन सुश्री आकांशा बिस्ट ने किया एवं कार्यक्रम कि परिक्रल्पना सुश्री नीलम सिँह ने तैयार की
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव त्यागी ने छात्रों को सफलता के मंत्रो से अवगत कराया, कार्यक्रम में मौजूद शिक्षको में डॉ. विनोद जोशी, हिमांशु जखमोला, राजन हांडा , सुश्री शिवांगी पाठक, सुश्री इस्माईल गोयल आदि मौजूद रहे
