Headlines

देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में दीक्षारंभ कार्यक्रम के तहत विधि छात्रों को सड़क सुरक्षा एवं राहवीर (Good Samaritan) के प्रति किया जागरूक।

देहरादून! देवभूमि उत्तराखण्ड यूनिवर्सिटी में दीक्षारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत विधि विभाग के छात्रों के मध्य सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, सुरक्षित ड्राइविंग तथा सड़क दुर्घटना की स्थिति में मानवीय सहायता के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विकनगर श्री अनिल सिँह नेगी ने, छात्रों को सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओ को हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने की बात समझाई

श्री नेगी ने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों के प्रभाव में वाहन न चलाने तथा यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। इसी के साथ साथ छात्र-छात्राओ को ड्राइविंग लाइसेंस, Driving Licence (DL) की आवश्यकता एवं इसे बनवाने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि वाहन चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना आवश्यक है तथा प्रत्येक वाहन चालक का दायित्व है कि वह यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं के साथ-साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

कार्यक्रम के दौरान राहवीर (Good Samaritan) के संबंध में भी छात्रों को विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए आगे आने वाला व्यक्ति राहवीर कहलाता है। दुर्घटना के बाद घायल को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। छात्रों को बताया गया कि दुर्घटना पीड़ित की मदद करने वाले राहवीर को निर्धारित प्रावधानों के तहत अनावश्यक कानूनी परेशानियों से संरक्षण प्रदान किया जाता है साथ ही ऐसे राहवीर को सरकार की ओर से पुरस्कृत भी किया जाता है।
श्री अनिल सिँह नेगी ने छात्रों से अपील की, कि दुर्घटना की स्थिति में तमाशबीन बनने के बजाय सुरक्षित तरीके से घायल व्यक्ति की सहायता करें तथा आवश्यकता पड़ने पर 112 अथवा एम्बुलेंस सेवा को सूचना दें। विधि विभाग के छात्रों को सड़क सुरक्षा को केवल कानूनी दायित्व नहीं बल्कि सामाजिक एवं मानवीय जिम्मेदारी के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

विधि विभाग के डीन डॉ.अनिल कुमार दीक्षित ने कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक रहने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प दिलिया।

“सड़क सुरक्षा—हमारी जिम्मेदारी, सुरक्षित सफर—सबकी जिम्मेदारी।”

कार्यक्रम का संयोजन कर रहे विधि विभाग डीन डॉ.अनिल कुमार दीक्षित ने अतिथि वक्ता सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन विकासनगर अनिल सिंह नेगी को स्मृति चिंन्ह देकर सम्मानित किया कार्रयक्रम का संचालन सुश्री आकांक्षा भट्ट ने किये एवं आभार डॉ. वैशाली शर्मा ने अर्पित किया, कार्यक्रम में हिमांशु जखमोला, डॉ. गौरव त्यागी, शिवांगी पाठक स्माइल गोयल, प्रियंका, लाइब्रेरीयन मीनाक्षी राजपूत आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *