*80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन*
झांसी \ आरामशीन बी एच ई एल क्षेत्र में स्थित एन.डी.तिवारी मेमोरियल इण्टर कॉलेज आरामशीन भेल, झांसी में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। निर्धारित समय पर माननीय मुख्य अतिथि महोदय श्री संजीव कुमार तिवारी उच्च प्राथमिक विद्यालय खैलार, वह विशिष्ट अतिथि श्री राजेश कुमार तिवारी उपप्राचार्य श्री छक्की लाल गेडा जि प उ मा टोड़ी फतेहपुर, जनपद झांसी,का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमेश कुमार गुप्त व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ झांसी के जिला अध्यक्ष श्री संजीव कुमार तिवारी व विद्यालय के समस्त स्टाफ ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण व वन्दे मातरम् राष्ट्र गीत के साथ हुआ जो मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि व प्रधानाचार्य के द्वारा हुआ। राष्ट्रगान के बाद माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर महान पुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए गए। बच्चों के विविध कार्यक्रम नृत्य संगीत, भाषण व नाटक की प्रस्तुतियां व झांकियां प्रस्तुत की गईं। अंत में इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ में प्रधानाचार्य रमेश कुमार गुप्त सहित निर्मला सोनी,रेखा तिवारी नीतू भारती,जे.पी. दुबे, हर्षवर्धन सोनी स्वाति गुप्ता मंजू विश्वास मुकेश कुमार भार्गव अंकित मोदी शिवम झॉ, ध्रुव गुप्ता निखिल राजोरिया अनामिका तिवारी श्वेतावर्मा, उपस्थित रहकर कार्यक्रम में सहयोग किया। श्री संजीव कुमार तिवारी जी ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य, ने सभी आंगतुक महानुभावों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात फल वितरण के साथ आज के समारोह के समापन की घोषणा की।
80 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन*
