नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों की मदद के लिए भारतीय दूतावास लगातार नेपाल सरकार के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। प्रभावित भारतीय नागरिकों के जल्द से जल्द बचाव और राहत के लिए अभियान जारी है।
भारतीय दूतावास ने बताया कि नेपाल सरकार के साथ समन्वय कर राहत और बचाव प्रयासों को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
बाढ़ से प्रभावित भारतीय नागरिकों से जुड़ी सहायता और जानकारी के लिए दूतावास ने दो आपातकालीन नंबर जारी किए हैं:
📞 +977 985 131 6807
📞 +977 970 910 7500
