देहरादून ! हमारे देश में हर साल सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वैसे तो विश्व भर में “टीचर्स डे 5 अक्टूबर” को होता है।
वर्ष 1962 में जब डॉ.राधाकृष्णन राष्ट्रपति बने, तब उनके शिष्यों ने उनका जन्मदिन मनाने की इच्छा जताई। इस पर उन्होंने कहा कि मेरा जन्मदिन अलग से मनाने के बजाय यदि इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए, तो यह मेरे लिए गर्व की बात होगी।
देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी, देहरादून के स्कूल ऑफ़ लॉ में आज शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया जिसमे छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसने कुछ ने गीत गाये, कुछ ने मिमिकरी की औऱ कुछ ने नृत्य प्रस्तुत किया, अवसर था अपने गुरु जनों के प्रति कृतज्ञता अर्पित करने का
इस शिक्षाक दिवस के आयोजन में तान्या सिँह , अभिषेक कुमार, स्पर्श, पलक, सुरिंदर, लक्ष्य, डोरा, जिंदगी, हर्ष, अक्षिता सहित लॉ स्कूल के कई छात्र छात्राओ ने हिस्सा लिया
प्रस्तुतियाँ देने के उपरांत बच्चों ने शिक्षको के साथ मिल कर केक काट कर जश्न का समापन किया
इस अवसर पर स्कूल ऑफ़ लॉ के शिक्षकगण में हिमांशु जखमोला, आकांशा भट्ट, डॉ. विनोद जोशी , ऐश्ववर्य गौरव, डॉ. राजन, डॉ. वैशाली, शिवांगी पाठक सहित विभागअध्यक्ष डॉ. हिमांशु त्यागी एवं संकायअध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ.) अनिल कुमार दीक्षित ने लॉ के छात्र छात्राओ का उत्साह वर्धन किया
