Headlines

महानगर शाखा, उ. प्र. महिला व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाई राधा अष्टमी

झांसी।
उ.प्र. महिला व्यापार मंडल महानगर शाखा ने राधा अष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सदर विधायक आदरणीय रवि शर्मा जी की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता शर्मा जी रहीं। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेविका सुश्री नीति शास्त्री, धर्मगुरु आचार्य हरिओम पाठक जी एवं व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय पटवारी जी उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों के लिए राधा-कृष्ण स्वरूप एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना से हुआ। इसके पश्चात छोटे-छोटे बच्चे कान्हा जी एवं राधा रानी के सुंदर और मनमोहक स्वरूप में सजकर मंच पर आए। बच्चों ने अपनी आकर्षक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर शाखा की अध्यक्षा माला मेहरोत्रा ने कहा कि—“भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, सत्य, कर्तव्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। हमें उनके जीवन के आदर्शों को अपनाकर अपने जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करना चाहिए।”
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका नूपुर कपूर ने निभाई।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंशीधर और मान्या साहू, द्वितीय स्थान गुंजन यादव और पद्मिनी गुप्ता एवं तृतीय स्थान राधिका रावत और ऋषिका गुप्ता ने प्राप्त किया। विजेता बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में संजना पटवारी, रितु पांडे, सपना गुप्ता ,छवि भारद्वाज, रेखा श्रीवास ,रश्मि राय ,मधु झा,अनीता, रामेंद्री पाल, मधु सिंह शोभा निगम, शिल्पी साहू, अन्वी जैन, पारुल गुप्ता ,सोनाक्षी जैन, शीतल साहू ,मोनिका अरोड़ा सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन नीलू साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम का वातावरण पूरे समय भक्ति, उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *