यश अवस्थी को उनके द्वारा निर्मित “ए ऐम एनैलिटिक्स” की टेक्नॉलजीज़ के लिए सम्मानित किया गया

*यश अवस्थी को उनके द्वारा निर्मित “ए ऐम एनैलिटिक्स” की टेक्नॉलजीज़ के लिए सम्मानित किया गया*
(देश व विदेशों में डेटा साइंस व अत्याधुनिक तकनीकों से कर रहे काम)
ए एम एनालिटिक्स के संस्थापक यश अवस्थी को सॉफ्टवेयर एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए मानव विकास संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया।
मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में डॉ ध्रुव सिंह यादव की अध्यक्षता व राष्ट्रीय कन्वीनर डॉ अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य में आज शॉल ओढ़ा कर व महारानी लक्ष्मीबाई जी के रूप में समृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रो. ज्योति वर्मा , डॉ अनुपम सोनी , प्रमोद अग्रवाल , विष्णु दयाल अग्रवाल राजेश कुमार अग्रवाल के साथ डॉ महेन्द्र मोहन अवस्थी व प्रधानाचार्या अर्चना अवस्थी जी उपस्थित रहे।
बताते चलें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया द्वारा हाल ही में उन्हें सम्मानित किया गया है। उन्होंने राज्यपाल की अध्यक्षता वाली बैठक परिषद के समक्ष संस्कृति मंत्रालय हेतु अपनी तकनीक का प्रस्तुतीकरण भी किया है तथा प्रधानमंत्री के सम्मेलनों सहित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभागिता की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *