76वें गणेश महोत्सव के लिए निकली भव्य कलश शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर

76वें गणेश महोत्सव के लिए निकली भव्य कलश शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर

झाँसी। गणेश सत्संग भवन में आयोजित होने जा रहे 76वें गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में आज भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बुंदेलखंड कॉलेज चौराहे से प्रारंभ होकर खंडेराव गेट स्थित गणेश सत्संग भवन पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

मुख्य संचालक सीताराम कुशवाहा एवं संयोजक डॉ. सुदर्शन शिवहरे के संयोजन में निकली शोभायात्रा में भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आकर्षक विद्युत सज्जा और विशेष रोशनी से सजी शोभायात्रा ने मार्ग में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।

शोभायात्रा में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी एवं सदर विधायक रवि शर्मा सहित देवी सिंह पहलवान, राजू कुशवाहा, ऋषि कुशवाहा, डॉ. मनमोहन मनु, महेश चंद्र कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, बाबूजी कुशवाहा, इंजीनियर प्रेम कुमार प्रजापति, योगेश श्रीवास्तव, नितिन कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, मनु कुशवाहा, फूलवती, रंजना सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

इस अवसर पर संदीप सरावगी ने कहा कि गणेश महोत्सव हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव की भावना मजबूत होती है। वहीं विधायक रवि शर्मा ने गणेश महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और उनकी आराधना से समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं संस्कारों का संचार होता है।

शोभायात्रा के दौरान भक्तगण ‘गणपति बप्पा मोरया’ और भगवान गणेश के जयकारों में पूरी तरह डूबे नजर आए। धार्मिक उल्लास और भक्ति से सराबोर माहौल के बीच शोभायात्रा का गणेश सत्संग भवन पहुंचने पर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *