घर-घर तक पहुंचेगा प्रधानमंत्री का विजन: रवि शर्मा
– ‘नमो सेवा: अनकही कहानियां’ नाट्य मंचन का भव्य आयोजन, कलाकारों की मार्मिक प्रस्तुति ने बांधा समां
– कारगिल पार्क में उमड़ा जनसैलाब; मानवीय संवेदनाओं और अंत्योदय के संकल्प को मंच पर किया जीवंत
झांसी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत झांसी विधानसभा क्षेत्र के कारगिल पार्क में ‘नमो सेवा: अनकही कहानियां’ नाटक का भव्य एवं गरिमामय मंचन संपन्न हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर विधिवत रूप से किया गया। इस सांस्कृतिक व सामाजिक नाट्य प्रस्तुति को देखने के लिए महानगर के प्रबुद्ध वर्ग, वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और युवाओं की भारी भीड़ उपस्थित रही।
निःस्वार्थ सेवा और मानवीय सरोकारों का जीवंत चित्रण है
सदर विधायक रवि शर्मा ने संबोधित करते हुएने कहा कि यह नाट्य प्रस्तुति केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत 2047’ के विजन से प्रत्येक नागरिक को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि अंत्योदय और लोक-कल्याण के इसी सेवा संकल्प के बल पर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निरंतर विकास का परचम लहराता रहेगा, एवं हम 2027 मै पुनः भाजपा सरकार बनायेंगे ,उनके ओजस्वी संबोधन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं में नवऊर्जा और उत्साह भर दिया।
जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने अपने उद्बोधन मै कहा नाट्य मंचन के दौरान रंगमंच के कुशल कलाकारों ने समाज के वंचित, असहाय और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा, समर्पण और संबल पहुंचाने के वास्तविक प्रसंगों को मंच पर साकार कर दिया। नाटक में उन अनसुनी घटनाओं और मानवीय संवेदनाओं को प्रमुखता से रेखांकित किया गया, जहां निःस्वार्थ सेवाभाव ने आमजन के जीवन को सकारात्मक दिशा दी। कलाकारों के संजीदा अभिनय, सधे हुए संवाद और प्रभावी प्रकाश-ध्वनि संयोजन ने उपस्थित जनसमूह को अंत तक भावविभोर रखा। संवेदनशील दृश्यों पर जहां दर्शकों की आंखें नम हुईं, वहीं प्रेरणादायी प्रसंगों पर पूरा कारगिल पार्क तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद अनुराग शर्मा, विधायक रवि शर्मा, एम एल सी रमा निरंजन,जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष रानू देवलिया, अभिषेक जैन, जिला मंत्री मीनू राजावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन पुरोहित, जिला कोषाध्यक्ष मंगल श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी प्रियांशु डे, जिला सह मीडिया प्रभारी मोहित पोरवाल, नगर निगम उपसभापति आशीष तिवारी, अनूप करोसिया, अनुज नीखरा, पवन शर्मा, सुनील नैनवानी, अतुल तिवारी, नरेंद्र नामदेव, गोकुल दुबे, हेमंत पांचाल आईटी संयोजक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष धीरज गोस्वामी, आदर्श राय, आर.एन. उपाध्याय, नवल शर्मा, प्रमुख व्यापारी नेता पंकज शुक्ला, गीतमाल गुप्ता, श्वेता पराशर एवं जिला सह कार्यालय मंत्री कमलेश परिहार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर जिला उपाध्यक्ष अभिषेक जैन ने झांसी की देवतुल्य जनता, समस्त जनप्रतिनिधियों, नाट्य कलाकारों एवं कार्यकर्ताओं का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।
