*झांसी।* महाराज सिंह नगर स्थित मदरसा अल-जामियातुल रज्जाकिया सोसायटी, आस्ताना-ए-सरकार बांसा अपिया हुजूर में बुधवार को जश्ने गौसुलवरा फैज़ाने सरकार बांसा कॉन्फ्रेंस का आयोजन जायेगा । कार्यक्रम मे खानकाह-ए-सरकार बांसा, जिला बाराबंकी के सज्जादा नशीन मोहम्मद उमर जीलानी की सदारत (अध्यक्षता) करेंगे कार्यक्रम सूफी अफराज हुसैन सिद्दीकी की निगरानी में आयोजित होगा। जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत करगे।
सूफी अफराज हुसैन ने बताया कि शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत फज्र की नमाज के बाद कुरआनख्वानी से होगी। दोपहर दो बजे हजरत शेख अब्दुल कादिर जीलानी गौसे पाक की फातिहा होगी। इसके बाद लंगर का वितरण किया जायेगा। बाद नमाज इशा नौ बजे से वक्ता फैजाने गौसुलवरा पर विस्तार से रोशनी डालेंगे व नबी की शान मे नात-ए-पाक पडकर महफिल मे शमा बांधेगे।
उन्होनें बताया कि दौरान मदरसे में तालीम हासिल कर कुरआन-ए-करीम हिफ्ज करने वाले छात्रों को हाफिज की डिग्री देकर सम्मानित किया जाएगा। *समस्त पत्रकार साथी एव छायाकार से अनुरोध है कि उक्त कार्यक्रम को कवरेज कर अपने समाचार पत्र/ इलैक्ट्रानिक चैनल/ यूट्यूब पोर्टल पर प्रकाशित करें।*
