झांसी -होटल में फांसी पर लटका मिला कर्मचारी रिपोर्ट-देवेंद्र’रोहित

झांसी एक होटल में काम करने वाले कर्मचारी का शव फांसी के फंदे पर लटका पाया गया सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है कर्मचारी की मौत किन हालातों में हुई इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है

जनपद के पूंछ थाना इलाके में एक होटल है। 42 वर्षीय जहां धर्मेन्द्र ठाकुर निवासी पिंडारी थाना एट जालौन काम करता था। धर्मेन्द्र का आज होटल में बने ग्राउंड फ्लोर पर फांसी से लटकते हुए शव मिला। जिसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लटकते शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया। मृतक के सिर पर चोट के निशान बताये जा रहे है।

बताया जा रहा है कि मृतक की मरने से पहले होटल में काम करने वाले कर्मचारियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि कर्मचारियों ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में ग्राउंड फ्लोर में जाकर लेट गया। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या। यह समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सका। हालांकि पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए छानबीन शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *