Headlines

शारदा देवी डिग्री कॉलेज,राजगढ़, झाँसी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ एवं ‘नमो सेवा गाथा’ विषय पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन

झाँसी।
शारदा देवी डिग्री कॉलेज,राजगढ़, झाँसी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ एवं ‘नमो सेवा गाथा’ विषय पर नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को विभिन्न निर्देशित स्थान-बिजोली नगरीय क्षेत्र,पंचायत भवन ग्राम-खैलार एवं बी.एच.ई.एल- आरा मशीन में किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गयी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे मे जागृत करना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में नुक्कड़-नाटक के माध्यम से जनसेवा,सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की सहभागिता के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में श्री रिंकू वंस्कार, पार्षद महोदय वार्ड # 22, श्री प्रियांक राज गौतम जी, ग्राम प्रधान-खैलार एवं अन्य सम्मानीय ग्राम सभा सदस्य विशिष्ट/मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उनकी गरिमामयी उपस्थिति से विद्यार्थियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों में जनसेवा और सामाजिक सहभागिता के प्रति प्रेरणा जागृत हुई।
महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के इस अथक प्रयास से ग्राम – वासियों में सामाजिक चेतना, नैतिक मूल्यों, सेवा भावना एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया डॉ. विजियेता सिंह राठौड़ जी के मार्गदर्शन में मुख्य प्रवक्ता श्री धीरज सिंह पाल अथवा प्रवक्ता पूजा वर्मा द्वारा किया गया|

कार्यक्रम का विवरण:
आयोजक: शारदा देवी डिग्री कॉलेज, राजगढ़, झाँसी
अभियान: सेवा संकल्प अभियान
कार्यक्रम: सेवा मेरा योगदान एवं नमो सेवा गाथा (नुक्कड़ नाटक)
दिनांक: 15 अक्टूबर 2026
स्थान: पंचायत भवन, ग्राम-खैलार ,झाँसी, उत्तर प्रदेश
आमंत्रित अतिथि:श्री देवी दयाल राजपूत जी एवं श्री बलराम अहिरवार जी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *