झाँसी: दुकानदारों की समस्या को लेकर डी आर एम से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मण्डल

झांसी: आज नगरा हाट के मैदान में तय बाजारी क्षेत्र के दुकानदारो की समस्या को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मण्डल पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य एवं पी सी सी सदस्य राजेंद्र सिंह यादव के संयुक्त नेतृत्व में डी आर एम से मिला।
उन्होंने डी आर एम को बताया कि कि उक्त क्षेत्र में दुकानदार पिछले चालीस -पचास वर्षों से दुकान लगा रहे है और तह बाजारी का शुल्क भी अदा कर रहे है। लेकिन यह बाजारी का नया ठेका हुआ है। अब उन्हें हटाया जा रहा हैं।
इस संबंध में डी आर एम अनुरुद्ध कुमार ने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि किसी भी दुकानदार को जबरन हटाकर उनकी रोजी रोटी नहीं छीनी जाएगी। जो भी मीट मुर्गा , मछली दुकानदार है वह लाइसेंस बनवाकर नियमानुसार रोजगार करें। स्थायी टीन शैड या पक्का निर्माण नहीं करने दिया जाएगा।
प्रतिनिधि मण्डल में पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, पूर्व प्रवक्ता बुंदेलखंड क्षेत्र राजेंद्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस योगेंद्र सिंह पारीछा , घनश्याम कोरी, एच पी पटेल, शुभ सेन, अखिलेश गुरुदेव, शैलेन्द्र कुमार शीलू शामिल रहें।
इस मौके पर जहीर कुरैशी, डालचंद रैकवार,अमर सिंह, राकेश खटीक, नरेंद्र, माजिद,आकाश, सुनील रैकवार,मनोज, साजिद, मनोज, मुकेश , महेश, आखर, हरीश बाबू , श्याम वर्मा , गोलू ,जीतू,सलमान, हनीफ, आकिब,राकेश सहित दर्जनों दुकानदार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *