Headlines

उद्यमियों और व्यापार का विकास ही हमारा लक्ष्य : बी.डी.ओ. की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, संजय गेंड़ा बने अध्यक्ष*

*उद्यमियों और व्यापार का विकास ही हमारा लक्ष्य : बी.डी.ओ. की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, संजय गेंड़ा बने अध्यक्ष*

झाँसी, 25 अक्टूबर 2026। होटल लेमन ट्री में बिजनेस डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (बी.डी.ओ.) की नवीन कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चांदनी चौक के माननीय सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीण खंडेलवाल जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक श्री रवि शर्मा एवं पीतांबरा बुक्स के श्री विवेक बंसल तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संजय पटवारी जी ने की।

समारोह में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें *श्री संजय गेंड़ा को अध्यक्ष, श्री हर्षवर्धन सेठ को महासचिव, श्री देवेंद्र गुप्ता को कोषाध्यक्ष, श्री शांतनु घोष को उपाध्यक्ष एवं श्री सुनील नगरिया को चेयरमैन* का दायित्व सौंपा गया।

*संरक्षक मंडल* के रूप में श्री आई.के. कोचर, श्री लखन लाल गुप्ता, श्री सुरेंद्र राय, श्री जे.पी. गुप्ता, श्री विजय सरावगी एवं श्री विनोद अग्रवाल ने शपथ ली।

*सलाहकार परिषद* में श्री देवेंद्र गुप्ता (क्रेशर), श्री के.सी. निखरा, श्री सीताराम बिलैया, श्री विजय खत्री, उपाध्यक्ष श्री सुभाष खर्द, श्री गोपाल गुप्ता (ग्रामोदय), श्री गौरव गुप्ता (सी.ए.), संयुक्त सचिव श्री कुलदीप सिंह दांगी, सह-सचिव श्री अरविंद गुप्ता, उप-कोषाध्यक्ष श्री राकेश झा, मीडिया प्रभारी श्री श्रेय काव्या, संगठन मंत्री श्री सजल जैन, आई.टी. सेल प्रभारी श्री शुभम पटवारी, मेंबरशिप चेयरमैन श्री दिलीप सिंघल एवं मेंबरशिप को-चेयरमैन श्री कुलदीप सिंघल ने कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ ली।

इस अवसर पर विशेष रूप से चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री धीरज खुल्लर, महामंत्री श्री पवन सरावगी, संयुक्त मंत्री श्री अमित सिंह, उद्यमी श्री राकेश बघेल, दिल्ली के विधायक श्री अशोक भारद्वाज, श्री विपुल त्यागी, महिला कैट की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता पाटिल, श्रीमती स्मिता ओझा आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. विवेक बाजपेई एवं एडवोकेट राकेश झा ने संयुक्त रूप से किया, वहीं आभार प्रदर्शन महासचिव श्री हर्षवर्धन सेठ ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिनेश टकसाली, पंकज अग्रवाल, संजू तिवारी, सतपाल शर्मा, अरुण गुप्ता, मुकेश पुरस्वानी, अंकुर खत्री, संजीव गर्ग, अनिल बड़ोनिया, रिंकू राय, संजीव पटवारी, प्रदीप जैन, आलोक अग्रवाल, अनिल चौधरी, देवेंद्र नगरिया, मनीष कपूर, प्रभु दयाल साहू, ओमप्रकाश ब्रह्मचारी, श्रीकांत तिवारी, सुधीर गुप्ता, मनोज गुप्ता, विष्णु गुप्ता, महेंद्र सहगल, जी.पी. गुप्ता, दीपक बिरयानी, ओम प्रकाश अग्रवाल, चंद्रकांत गोयल, महेंद्र जैन, अमित सेठ, वैभव गुप्ता, रजत गहोई सहित बड़ी संख्या में व्यापारी व उद्यमी उपस्थित रहे।

*भवदीय*

*संजय गेंड़ा*
*अध्यक्ष*
*बिजनेस डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, झाँसी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *