देहरादून ! माया देवी यूनिवर्सिटी के “कुलगीत” का दीपोत्सव पर भव्य लोकार्पण यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट श्री मनोहर लाल जुयाल ज़ी ने बटन दबा कर स्क्रीनिंग के जरिये किया
माया देवी विश्वविद्यालय के “कुलगीत” की रचना स्कुल ऑफ़ लॉ एन्ड लीगल स्टडीज़ के डीन प्रोफेसर डॉ.अनिल कुमार दीक्षित ने की है एवं सुर ओर संगीत से सज़ाया है श्री रोहन दीक्षित ने जिसमे विश्वविद्यालय के विजन, मिशन और कोर-वैल्यूज को सुरीले अंदाज़ में लयबद्ध किया गया है
विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम को इतिहासिक बनाते हुए सभी वरिष्ठ प्रोफेसरगण, संकायअध्यक्ष, रजिस्ट्रार, परीक्षा-नियंत्रक एवं विभिन्न संस्थानो के शिक्षकों की मौजूदगी में कुलगीत का गायन हुआ एवं इसे विश्वविद्यालय को समर्पित किया गया
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी की वाइस प्रेसिडेंट प्रो.(डॉ.) तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कुलगीत के आत्मबोध का परिचय सभागार में मौजूद सभी शिक्षकों को कराते हुए कहा कि आज का ये ऐतिहासिक पल हमें निरंतर आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करेगा
विश्वविद्यालय के कुलसाचिव प्रो.(डॉ.) आशीस सेमवाल ने कुलगीत की विषय वस्तु पर चर्चा की एवं यूनिवर्सिटी क़ी स्थापना के समय से लेकर आज तक क़ी संकल्प यात्रा का वर्णन किया
इस अवसर पर माया देवी एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा आदरणीय श्रीमती प्रभा जुयाल ज़ी ने सभी को अपना आशीर्वचन प्रदान किया, कार्यक्रम के समापन पर स्कूल ऑफ़ लॉ एन्ड लीगल स्टडीज़ के डीन प्रोफेसर अनिल कुमार दीक्षित ने सभी के प्रति आभार अर्पित किया
