गोपाष्टमी पर किया गया गौ माता का पूजन, मांगा विश्व शांति का आशीर्वाद
कथा में बताए गए गौ माता पूजन के लाभ
झांसी। गोपाष्टमी पर गौ माता का पूजन किया गया। गाय मां की पूजा कर विश्व शांति बनाए रखने की कामना की गई। कथा में माता गौ की महिमा विस्तार से बताई गई।
सुरभि गौशाला के पावन प्रांगण में गोपाष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भक्त पियूष रावत ने गौ माता की महिमा बताइ। भगवान ने स्वयं अपने मुख से बोला है कलयुग में गौ माता की भक्ति ही बैकुंठ का मार्ग दिखा सकती है और बैकुंठ ले जा सकती है। गौ माता यदि किसी का भाग्य यदि बदल सकती है तो गौ माता ही एक ऐसी शक्ति है जो सबके भाग बदल सकती है और आओ हम सब मिलकर गौ सेवा करें गोपालन करें। हम सभी गौ माता से विश्व शांति का आशीर्वाद मांगा। सुरभि गौशाला में सुबह मंगला आरती हुई। प्रातःकाल गाय माता का अभिषेक किया गया। नए परिधान धारण कराए गए। उनका श्रृंगार किया गया। गौ माता के अंग में मेहंदी, हल्दी, रंग के छापे लगाए गए दीपदान किया। धूप-दीप, अक्षत, रोली, गुड़ आदि वस्त्र तथा जल से गाय का पूजन किया गया। धूप-दीप से आरती उतारी गई। प्रसाद भोग लगाया गया। गाय की परिक्रमा भी की गई। गौकथा को कहते हुये महंत श्री अनिरुद्ध दास जी महाराज एवं पूज्य महंतश्री रसराज दास जी महाराज एवं जगतगुरु द्वाराचार्य अभिराम देवाचार्य जी महाराज एवं पंडित कृष्णकांत शास्त्री जी ने बताया कि दीपावली के बाद आने वाली कार्तिक शुक्ल अष्टमी को गोपाष्टमी पर्व के रुप में मनाया जाता है। इस दिन गौ, ग्वाल और भगवान श्रीकृष्ण का पूजन करने से विशेष लाभ मिलता है। गाय को माता का स्थान दिया गया है। अतः गाय को गौ माता (गौमाता) भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गौ चारण लीला शुरु की थी। कार्तिक शुक्ल अष्टमी के दिन मां यशोदा ने भगवान कृष्ण को गौ चराने के लिए जंगल भेजा था। गाय की पूजा करने से लोगों के कष्ट खत्म हो जाते हैं। मनुष्य को धर्मलाभ प्राप्त होता हैं। गौशाला में विराजे भगवान राधा-कृष्ण जू की विशेष पूजा अर्चना गोपाष्टमी पर की गई। जल्द सुबह से शुरु हुआ कार्यक्रम देर रात्रि तक चलता रहा। सुरभि गौशाला के मुकेश दीक्षित ने सभी को गोपाल अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी! इस अवसर पर गौशाला के प्रमुख सहयोगी प्रिय गोविन्द दास , प्रभात शर्मा,विनोदअवस्थी ,विकास अवस्थी,अशोक गुप्ता, व्रज जन दामोदर बंधू दास, आदि उपस्थित रहे। संयोजक संचालन व आभार पीयूष रावत ने व्यक्त किया।
